एक साल से भुगतान नहीं देने का आरोप

Updated at :29 Apr 2014 5:30 AM
विज्ञापन
एक साल से भुगतान नहीं देने का आरोप

गढ़वा : रंका प्रखंड की सहिया स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं की रवैये से परेशान व आक्रोशित हैं. यहां की सहियाओं ने जिला सहिया संघ गढ़वा के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त से मिल कर स्वास्थ्य विभाग रंका के रवैये की शिकायत करते हुए बकाये राशि की भुगतान कराने के लिए गुहार लगायी. इस संबंध में […]

विज्ञापन

गढ़वा : रंका प्रखंड की सहिया स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं की रवैये से परेशान व आक्रोशित हैं. यहां की सहियाओं ने जिला सहिया संघ गढ़वा के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त से मिल कर स्वास्थ्य विभाग रंका के रवैये की शिकायत करते हुए बकाये राशि की भुगतान कराने के लिए गुहार लगायी. इस संबंध में उपायुक्त दिये आवेदन में सहिया संघ ने कहा है कि रंका प्रखंड के 139 गांवों के लिए 153 सहिया हैं. उनकी बदौलत ही गांव में स्वास्थ्य विभाग का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है. लेकिन उनको मिलनेवाले मानदेय को लेने में उनको भारी परेशानी ङोलनी पड़ती है.

रंका के स्वास्थ्य विभाग से साल-साल भर तक सहिया को मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनका मानदेय सरकार तय करती है. इस मद में सरकार राशि भेजती भी है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं की वजह से उनकी राशि नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या हो गयी है. घर में रोटी की व्यवस्था से लेकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है. उन्होंने उपायुक्त से इसमें हस्तक्षेप कर उनका भुगतान शीघ्र कराने की मांग की.

संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी के नेतृत्व में डीसी से मिलने आयी रंका की सहियाओं में प्रमिला देवी, सविता देवी, वसंती देवी, रंभा देवी, शबाना परवीन, देवंती देवी, प्रभा देवी, लाखमनि देवी, चंपा देवी, शारदा देवी, सुनीता यादव, रेखा देवी, रिंकी दुबे, अनिता देवी, उषा देवी, प्रेमलता देवी, वसंती देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, छाया देवी, चांदमुनि देवी आदि शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola