असामाजिक तत्वों ने पावर प्लांट का शिलापट्ट तोड़ा

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट पावर प्लांट के शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है. विदित हो कि 19 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह, स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव व डालटनगंज के विधायक केएन त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रस्तावित पावर प्लांट परिसर का टाउनशिप सीआइएसएफ फायरिंग रेंज में […]
भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर में प्रस्तावित 1320 मेगावाट पावर प्लांट के शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है. विदित हो कि 19 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह, स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव व डालटनगंज के विधायक केएन त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रस्तावित पावर प्लांट परिसर का टाउनशिप सीआइएसएफ फायरिंग रेंज में शिलान्यास किया गया था.
बाद में विधायक अनंत प्रताप देव ने गाजे-बाजे के साथ उसे निर्माण स्थल धनी मंडरा गांव में स्थापित कराया गया था. लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त शिलापट को तोड़ कर फेंक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










