महुआ चुनने को लेकर विवाद, गढ़वा में हत्या

Updated at :20 Apr 2014 3:51 AM
विज्ञापन
महुआ चुनने को लेकर विवाद, गढ़वा में हत्या

मझिआंव, गढ़वाः मझिआंव के सोनपुरवा गांव में वकील खां (50) की शुक्रवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वकील खां मृतक की पत्नी सहीदन बीबी ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. उसने मुमताज अली खां, इम्तियाज खां, युनूस खां, इशहाक खां व इकबाल खां पर षडयंत्र रच कर उसके पति […]

विज्ञापन

मझिआंव, गढ़वाः मझिआंव के सोनपुरवा गांव में वकील खां (50) की शुक्रवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वकील खां मृतक की पत्नी सहीदन बीबी ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है.

उसने मुमताज अली खां, इम्तियाज खां, युनूस खां, इशहाक खां व इकबाल खां पर षडयंत्र रच कर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि उनलोगों के साथ महुआ चुनने व जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सहीदन बीबी ने बताया कि दो युवक बाइक से उसके घर के पास आये. उन्होंने मेराल जाने का रास्ता पूछा और पीने के लिए पानी मांगा. जैसे ही वह पानी लाने गयी, उसके पति वकील खां की कनपट्टी में गोली मार दी.

और सभी भाग गये. सूचना पर पुलिस पहुंची. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola