नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का पर्व छठ शुरू, खरना आज

गढ़वा: मंगलवार को नहाय खाय की परंपरा के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है़ मंगलवार को घर के अलावा छठ व्रतियों ने स्थानीय जलाशयों में भी स्नान कर इस परंपरा का निवर्हन किया़ स्नान के बाद अरवा चावल एवं कद्दू की सब्जी का सेवन किया गया़ जबकि बुधवार को खरना किया […]
गढ़वा: मंगलवार को नहाय खाय की परंपरा के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है़ मंगलवार को घर के अलावा छठ व्रतियों ने स्थानीय जलाशयों में भी स्नान कर इस परंपरा का निवर्हन किया़ स्नान के बाद अरवा चावल एवं कद्दू की सब्जी का सेवन किया गया़ जबकि बुधवार को खरना किया जायेगा़.
इसके लिये आम की लकड़ी, दूध, गुड़ आदि की व्यवस्था में लोगों को जुटे हुये देखा गया़ छठ से संबंधित सामग्री के क्रय-विक्रय को लेकर गढ़वा शहर सहित अन्य हाटा बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है़ गढ़वा जिला मुख्यालय के मझिआंव मोड़, रंका मोड़, अंदर बाजार, घड़ा पट्टी आदि स्थानों पर मिट्टी के बर्तन, सूप, दउरा, फल, पूजन सामग्री आदि की कई अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं.दिनभर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोग भी खरीददारी करते हुये नजर आये.
इधर छठ को लेकर गढ़वा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण भक्तिमय हो गया है़ सभी गांवों में छठ के सफल आयोजन को लेकर छठ घाटों की सफाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है़ विभिन्न क्लबों द्वारा घाट की सफाई करने के बाद अब उसकी सजावट का काम किया जा रहा है़ गढ़वा शहर के सहिजना पीएचईडी कॉलोनी स्थित छठ घाट पर छठ सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिये कई व्यवस्थायें की गयी हैं. यहां संस्था के मुकेश कुमार सिन्हा, आनंद सिन्हा, सत्यनारायण सिन्हा, बिटू, भीखू, आनंद कुमार, जितेंद्र सिन्हा, संजीत सिन्हा आदि सक्रिय रूप से योगदान देकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुये हैं.
यहां संस्था की ओर से छठ पूजा की रात खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है़ साथ ही छठ व्रतियों को रात में रूकने की भी व्यवस्था की गयी है़ इसी तरह तेनार घाट पर छठ पूजा समिति, जागृति संघ, फ्रेंड्स क्लब, स्टूडेंट क्लब, नव जागृति क्लब आदि द्वारा दानरो नदी छठ घाट पर तथा सूर्या क्लब द्वारा गढ़देवी मुहल्ला स्थित सरस्वतिया नदी घाट पर छठव्रतियों के लिये व्यवस्था की गयी है़ सूर्या क्लब के अध्यक्ष दीनानाथ बघेल, उपाध्यक्ष जयशंकर बघेल, सचिव मुकेश कुमार, सह सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष विकास ठाकुर आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




