छठ घाट को गंदा कर रहा है शौचालय का गंदा पानी

गढ़वा: शहर के परिसदन के पास दानरो नदी तट पर छठ घाट पर दानरो नदी का पानी शुद्ध नहीं रहने के कारण छठव्रतियों को नदी में पानी रहने के बावजूद उन्हें अर्ध्य देने अथवा स्नान करने में परेशानी हो सकती है. विदित हो कि परिसदन के पास पिछले कई सालों से चिनिया रोड के सैकड़ों […]
जवानों को रात भर छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा का ख्याल के साथ निगरानी करते देखा जाता है. लेकिन व्रतियों को छठ करने में असुविधा भी यहां सीआरपीएफ कैंप की वजह से ही हो रही है. छठ घाट के ठीक उपर स्थित सीआरपीएफ कैंप का शौचालय बना हुआ है.
शौचालय का पानी निकलकर सीधे नदी की धारा में गिरता है. इतना ही नहीं, वहां जवानों के खाने में बचे मांस सहित अन्य अवशेष पदार्थ भी नदी तट पर ही फेंके जाते हैं, जिसे कुत्ते जैसे जानवर नदी तक पहुंचा देते हैं. इसके कारण दानरो नदी का पानी गंदा हो जा रहा है. विशेषकर पवित्रता का पर्व छठ व्रत के लिये तो इस पानी का उपयोग बिलकुल ही नहीं किया जा सकता है. विदित हो कि इस साल दानरो नदी में पर्याप्त पानी होने से व्रतियों को छठ करने में काफी सुविधा होगी. दानरो नदी का पानी इस समय दोनों तटों से होकर गुजर रहा है और दोनों ही तट पर अस्थायी छठ घाट है, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रात भर रहकर सूर्य भगवान की उपासना करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




