घाटों पर व्रतियों को मिलेगी हर सुविधा

गढ़वा: छठ पूजा को लेकर गढ़वा जिले के सभी छठ घाटों की साफ सफाई का काम इस समय युद्धस्तर पर चल रहा है़ सभी नदी, तालाब के छठ घाटों पर सफाई के साथ छठ के दिन के लिए रोशनी आदि की व्यवस्था की जा रही है़ गढ़वा शहर के दानरो एवं सरस्वतिया नदी के छठ […]
दानरो नदी में स्टूडेंट क्लब के छठ घाट पर हर साल की तरह इस साल भी सफाई के साथ रंग-बिरंगे रोशनी की व्यवस्था के साथ व्रतियों के नहाने आदि की भी व्यवस्था की जा रही है़ साथ ही स्टूडेंट क्लब के मंच को सजाने से लेकर वहां ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गयी है़ यहां के सुहाने छठ गीत बजने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जाता है़ नदी में टंडवा के श्रद्धालुओं को छठ घाट तक आने-जाने के लिये क्लब द्वारा दो पुल का निर्माण कराया गया है़.
स्टूडेंट क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष छठ व्रतियों को घाट पर पानी के साथ सभी के थाला की नंबरिंग की जा रही है़ छठ घाट पर आधुनिक लाईट से सजाने के साथ ही व्रतियों को आने-जाने के लिये तीन और रास्ते बनाये जा रहे हैं. उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि पिछले पांच साल से नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसका गंदा पानी नदी में आ रहा है़ उसे रोकने में कठिनाई होती है़ इसी तरह बगल में फ्रेंड्स क्लब हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा के लिये साफ-सफाई, रोशनी, पानी एवं ध्वनि की व्यवस्था की जा रही है़ क्लब के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी व्रतियों को व्यवस्थित रूप से बैठने की व्यवस्था की गयी है़ हर जगह समुचित रोशनी की व्यवस्था के साथ व्रतियों के अन्य सभी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जा रहा है़ जो छठ व्रती रातभर रूकेंगे, उनके लिये विशेष व्यवस्था की तैयारी है़ इसी तरह पुल के उस पार टी ग्रुप द्वारा पिछले कई साल से छठ घाट पर व्रतियों के लिये व्यवस्था की जाती है़ इस साल भी टी ग्रुप की ओर से छठ व्रतियों के लिये व्रत करने के लिये स्थान उपलब्ध कराते हुये वहां सफाई, रोशनी आदि की व्यवस्था की गयी है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




