भूख से मौत पर झूठा बयान दे रही है सरकार : गिरिनाथ

मेराल. पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने रविवार को लातदाग गांव के ठेकहा टोला में राजद की ओर से आयोजित मिलन समारोह में हिस्सा लिया़ इस मिलन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपति व अमीरों की सरकार है़ इसमें गरीबों व आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है़ धनबाद में दशरथ रवि व […]
मेराल. पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने रविवार को लातदाग गांव के ठेकहा टोला में राजद की ओर से आयोजित मिलन समारोह में हिस्सा लिया़ इस मिलन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपति व अमीरों की सरकार है़ इसमें गरीबों व आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है़ धनबाद में दशरथ रवि व सिमडेगा में संतोषी कुमारी की मौत भूख से होने से मानवता शर्मसार हुई है़ राज्य सरकार बीमारी बताकर झूठा बयान दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा इन मौतों के लिए सीधे जिम्मेवार हैं.
उन्होंने राज्यपाल द्रोपैदी मुर्मू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्यपाल ने सच्चाई स्वीकार की़ उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों की जमीन लूटकर उसे विदेशी कंपनियों को सौंप रही है़ सीएनटी व एसपीटी कानून में छेड़छाड़ कर यहां के मूलवासियों को भूमिहीन करने की साजिश की जा रही है़.
राज्य के पदाधिकारी तानाशाह हो गये हैं. इस अवसर पर भाजपा छोड़कर रघुनाथ एक्का, दीपक एक्का, पिंटू उरांव, सुनील टोप्पो, मनोज राम, अवधेश चंद्रवंशी, लाला उरांव, रामयाद उरांव, सुनील मेहता, फूला देवी, पार्वती देवी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की़ पूर्व विधायक श्री सिंह ने माला पहनाकर सबों का स्वागत किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद कुशवाहा तथा संचालन रघुनाथ एक्का ने किया़ इस अवसर पर राजद नेता राजकुमार मधेशिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरज सिंह, साकिर खान, कुलमानी देवी, कंती देवी, रामाधार राम, ललनी यादव, इंद्रदेव ठाकुर आदि उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




