रंगोली हमारी संस्कृति से जुड़ी है

Updated at : 19 Oct 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
रंगोली हमारी संस्कृति से जुड़ी है

गढ़वा: दीपावली के पूर्व बीएनटी संत मेरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों सब जूनियर, जूनियर व सीनियर में बांटी गयी थी़ इसमें विद्यालय के तीन हाउस रमन, खुराना व टैगोर के बच्चों के द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया़. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में […]

विज्ञापन

गढ़वा: दीपावली के पूर्व बीएनटी संत मेरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों सब जूनियर, जूनियर व सीनियर में बांटी गयी थी़ इसमें विद्यालय के तीन हाउस रमन, खुराना व टैगोर के बच्चों के द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया़.


मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष पिंकी केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, संस्कार भारती के नीरज श्रीधर, दक्ष फाउंडेशन की सचिव प्रिया सिंह, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष अमित केसरी एवं विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी तथा प्राचार्य अमित तिवारी उपस्थित थे़.

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अपने त्योहारों को जानने का अवसर मिलेगा तथा उनके बीच प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगा़ वक्ताओं ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारे संस्कृति से जुड़ी हुई है और इसका आयोजन करने से बच्चों का सांस्कृतिक विकास होगा़ आज के इस आधुनिक युग में भी बच्चे अपने संस्कृति व सम्मान से जुड़े रहें, इसके लिये इस तरह का आयोजन काफी सराहनीय है़.

इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को विद्यालय के द्वारा प्रस्तुत किया गया़ इनमें सौम्या एवं ग्रुप, प्रगति एंड ग्रुप, पलक एवंग्रुप, साजिया एंड ग्रुप, प्रिया एंड ग्रुप, रागिनी एंड ग्रुप तथा अदिति एंड ग्रुप, नैना एंड ग्रुप, रूपाली एंड ग्रुप, लक्ष्मी एंड ग्रुप तथा अंशु एंड ग्रुप का नाम शामिल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola