पीएम के लाइव संबोधन को लोगों ने सराहा

Updated at : 12 Sep 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के लाइव संबोधन को लोगों ने सराहा

गढ़वा: सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज के सभी शिक्षकों छात्र व छात्राओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा. प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन की 125वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित कर रहे थे. यूजीसी ने प्रधानमंत्री का स्वामी विवेकानंद की याद में यंग इंडिया की बात कार्यक्रम को देश के संपूर्ण […]

विज्ञापन
गढ़वा: सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज के सभी शिक्षकों छात्र व छात्राओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा. प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन की 125वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित कर रहे थे. यूजीसी ने प्रधानमंत्री का स्वामी विवेकानंद की याद में यंग इंडिया की बात कार्यक्रम को देश के संपूर्ण विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालयों में दिखाने का निर्देश दिया था. इसी के तहत एसपीडी कॉलेज में सोमवार को 11:30 बजे से उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के अमेरिका के शिकागो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म मिलन में दिये गये अभिभाषण का मूल तथ्य रखा. इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए दिए गए मार्गदर्शन से पूरे देश को जोड़ा. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जिंदा होते तो गंगा को गंदा होने से रोकते,स्वच्छता की बात जरुर करते.

सभी तरह के विषमताओं को समाप्त करने का प्रयास करते. एक मजबूत भारत का निर्माण करते. शिकागो में उन्होंने भारत की जो छवि उजागर की थी, संपूर्ण विश्व भारत को आदर्श रूप में देख रहा था. इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्विवेदी, निखिलेश चौबे, अरुण तिवारी,अर्जुन मेहता, उमेश सहाय, कमलेश सिन्हा, केएम मिश्रा, एसएस मिश्रा, आर आर मिश्रा, किरण कुमारी, नीलम गुप्ता, शारदा कुमारी, अरविंद कुमार गुप्ता, डॉक्टर विनोद द्विवेदी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।न से जुड़े एसपीडी कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola