बेलवाटिका के लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पर किया हंगामा

डंडई: प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को रारो पंचायत के बेलवाटिकर गांव के जन वितरण प्रणाली के लाभुक व अंत्योदय लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार नारायण राम के खिलाफ राशन केरोसिन वितरण में अनियमितता को लेकर हंगामा किया. हंगामा करने वाले लाभुक फुलवंती देवी ,पूनम देवी ,जस्मतिया कुँवर ,रुदा देवी, उषा देवी, सुनैना देवी […]
केरोसिन मांगे जाने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है कि राशन खत्म हो गया है, जहां जाना है, वहां जाओ हम देख लेंगे. हम लोगों ने दुकान में जाते हैं, तो हमेशा दुकानदार नशे में धुत रहता है और मन में जो आता है वही बोल कर निकल जाता है.
लेकिन आज तक उक्त डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाध्य होकर हमलोग सभी लाभुक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित देकर कार्रवाई की मांग किया है .अगर इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे. हंगामा करने वाले में लाभुक मुनेश्वर राम, विनोद राम, प्रभु राम, प्रदीप राम, धर्मेंद्र राम, संतोष राम, रंजू देवी, जस्मतीय कुंवर, कलावती देवी, लाल मोहन राम, शंभु राम, मोतीराम, अनिता देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी सहित सैकड़ों लाभुक हंगामा कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




