विद्युतकर्मियों ने की कार्यालय में तालाबंदी

वंशीधर नगर. विद्युत विभाग में जनकल्याण विकास केंद्र द्वारा रखे गये विद्युतकर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जंगीपुर ग्राम स्थित जनकल्याण विकास केंद्र कार्यालय में तालाबंदी किया. कर्मियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व से विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य करते आये हैं. इसके बावजूद आजतक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया. लोगों […]
लोगों ने कहा कि इससे पूर्व मानदेय भुगतान को लेकर विगत छह जुलाई को परसवान सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना दिया था. इससे पूर्व विभाग के अधिकारी तथा अनुमंडल व जिला के पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर लंबित मानदेय भुगतान कराने की मांग किया था. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर विवश होकर जनकल्याण विकास केंद्र के जंगीपुर स्थित कार्यालय में तालाबंद करना पड़ा. कर्मियों ने कहा कि इसके बावजूद यदि लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
तालाबंदी करने वालों मे संजीत कुमार सिंह, देवरंजन कुमार, अरुण पाल, रमेश कुमार, राजु कुमार मेहता, मनोज कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




