डीलर पर कम राशन देने का आरोप
Updated at : 14 Aug 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी: प्रखंड के कसियडवा गांव के ग्रामीणों ने डीलर राजेंद्र राम पर अनियमितता का आरोप लगाया है़ ग्रामीण नन्हकू सिंह रामलखन सिंह ,कान्ति देवी, अनिल पासवान , सुकिया देवी , लीलावती देवी , राजमनिया देवी , चिंता देवी , सरिता देवी आदि ने बताया कि डीलर राजेंद्र राम ने मई माह का अनाज जून माह […]
विज्ञापन
खरौंधी: प्रखंड के कसियडवा गांव के ग्रामीणों ने डीलर राजेंद्र राम पर अनियमितता का आरोप लगाया है़ ग्रामीण नन्हकू सिंह रामलखन सिंह ,कान्ति देवी, अनिल पासवान , सुकिया देवी , लीलावती देवी , राजमनिया देवी , चिंता देवी , सरिता देवी आदि ने बताया कि डीलर राजेंद्र राम ने मई माह का अनाज जून माह में वितरण किया था़.
इसके बाद जून माह का अनाज अगस्त माह मे किया गया है़, जबकि कई राशनकार्ड में जुलाई माह का चढ़ाया गया है़ राशनकार्ड धारियों ने बताया कि 72 लोगों को कार्ड मे दर्ज लाभुकों की संख्या के मुताबिक अनाज कम दिया गया है़ वहीं अंत्योदय कार्ड धारियों को 35 किलोग्राम की जगह कम अनाज दिया गया है़.
वहीं राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम दर्ज किया गया है़ ग्रामीणों ने बताया कि डीलर द्वारा बायोमैट्रिक सिस्टम से अनाज नहीं दिया जाता है़ जिन उपभोक्ताओं को कम अनाज मिला उनमें कान्ति देवी को चार सदस्य पर 5 किलोग्राम , निर्मला देवी को 5 सदस्य पर 15 किलोग्राम , रामवती देवी का 6 सदस्य पर 15 किलोग्राम , गुला देवी का 6 सदस्य पर 15 किलोग्राम , राधिका देवी का 7 सदस्य पर15 किल़ोग्राम , मुनी देवी के5 सदस्यों पर15 किल़ोग्राम , नन्हकी देवी के 6 सदस्यों पर 20 किल़ोग्राम ही अनाज देने का आरोप 72 राशनकार्ड धारियों न आरोप लगाया है़ इधर डीलर राजेंद्र राम बताया कि आरोप को गलत बताया है़ उन्होंने कहा कि राशन लेते समय किसी ने कुछ नहीं कहा किसी के बहकावे में आकर आरोप लगा रहे है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




