एसडीपीओ के आवास पर जागरण आयोजित

गढ़वा. गढ़वा पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता के आवास परिसर मे भगवान साईं नाथ का पूजा अर्चना कर भक्तिमय रात्रि जागरण किया गया़ इस कार्य क्रम मे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो अर्शी पत्नी के साथ उपस्थित थे़. कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी व परिवार के सदस्यों के साथ […]
गढ़वा. गढ़वा पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता के आवास परिसर मे भगवान साईं नाथ का पूजा अर्चना कर भक्तिमय रात्रि जागरण किया गया़ इस कार्य क्रम मे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो अर्शी पत्नी के साथ उपस्थित थे़.
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी व परिवार के सदस्यों के साथ भगवान साईं नाथ के पूजन आरती कर किया़ उक्त कार्यक्रम एसडीपीओ के शादी के तृतीय वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था़.
इस अवसर पर रांची से आये भक्ति जागरण के कलाकार विनोद शर्मा की टीम ने साईं नाथ एवं मां शेरावाली के गुण गाण पर एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीत गाकर जागरण किया गया़ इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट के अलावा भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सूरज गुप्ता सहित काफी संख्या में जिले के पुलिस अधिकारी व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




