शीघ्र घोषित होगा गढ़वा नगर परिषद ओडीएफ
Updated at : 12 Aug 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार वर्तमान प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती से ग्रहण किया़ विदित हो कि गढ़वा के अंचलाधिकारी वैजनाथ कामती को कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था़ इसके बाद सरकार के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने अतिरिक्त […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार वर्तमान प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती से ग्रहण किया़ विदित हो कि गढ़वा के अंचलाधिकारी वैजनाथ कामती को कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था़ इसके बाद सरकार के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया़
प्रभार लेने के बाद उन्होंने कहा कि गढवा नगर परिषद के सभी 20 वार्ड को शीघ्र ही खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा. साफ -सफाई की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी़ उन्होंने कहा कि विकास कार्य मे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा टाउनहॉल, बस स्टैंड व जितनी छोटी बड़ी योजना है, जल्द से जल्द टेंडर कराकर कार्य शुरू किया जायेगा़ मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया़ इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, मुर्तजा अंसारी, जितेंद्र सिंह, अमित पांडेय,विंदु राम कृष्णा गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




