बीडीओ, मुखिया, बीपीओ, पोस्ट मास्टर से " 4.91 लाख वसूलें

Updated at : 03 Aug 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ, मुखिया, बीपीओ, पोस्ट मास्टर से " 4.91 लाख वसूलें

मझिआंव: मझिआंव प्रखंड की खरसोता पंचायत के झीना गांव में मनरेगा से तालाब निर्माण योजना में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई है़ इस मामले में एसडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पक्षों से 4.91 लाख रुपये वसूली करने का आदेश जारी किया गया है़ यह राशि तत्कालीन बीडीओ, मुखिया, बीपीओ, जेइ, एइ, […]

विज्ञापन
मझिआंव: मझिआंव प्रखंड की खरसोता पंचायत के झीना गांव में मनरेगा से तालाब निर्माण योजना में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि हुई है़ इस मामले में एसडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पक्षों से 4.91 लाख रुपये वसूली करने का आदेश जारी किया गया है़ यह राशि तत्कालीन बीडीओ, मुखिया, बीपीओ, जेइ, एइ, पंचायत सचिव, नाजिर,पोस्ट मास्टर एवं बिचौलिया विनोद मेहता से वसूल की जायेगी़ इसके लिये सभी पर उनके दायित्वों के अनुसार राशि का प्रतिशत तय करते हुए जुर्माना लगाया गया है़.

उल्लेखनीय है कि झीना गांव में तालाब का निर्माण मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से की गयी थी. इसमें मजदूरों का फर्जी हस्ताक्षर व ठेपा लगाकर तथा फर्जी जॉब कार्ड के माध्यम से राशि की निकासी की गयी थी़ इससे संबंधित खबर पिछले साल प्रभात खबर में 16 नवंबर को प्रकाशित हुई थी.

अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर तत्कालीन उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने एसडीओ के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की थी़ जांच कमेटी ने खबर को सत्य पाया था़ एसडीओ की अनुशंसा के पश्चात संबंधित पक्षों से राशि वसूली से संबंधित कार्रवाई की गयी है़ जांच रिपोर्ट में डाकघर के पोस्ट मास्टर को भी इसमें संलिप्त पाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की गयी है़


वर्तमान बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर राशि वसूली करने एवं पोस्ट मास्टर पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं. उल्लेखनीय है कि जांच करने गये एसडीओ ने भौतिक मुआयना में पाया था कि तालाब में जेसीबी का उपयोग किया गया है़ महिला मेठ बसंती देवी, उनके पति राजबली उरांव, उप मुखिया आदि ने जेसीबी के उपयोग को सही बताया था़ ग्रामीणों ने योजना में विनोद मेहता को बिचौलिया के रूप में शामिल रहने की बात कही थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola