सदर अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं उपायुक्त

Updated at : 03 Aug 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं उपायुक्त

गढ़वा: बुधवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर चिकित्सकों को फटकार लगायी़ उन्होंने अस्पतालकर्मियों से साफ-सफाई पर ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया़ उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से कहा कि जहां मरीज खड़े होकर पर्ची […]

विज्ञापन

गढ़वा: बुधवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर चिकित्सकों को फटकार लगायी़ उन्होंने अस्पतालकर्मियों से साफ-सफाई पर ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया़ उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से कहा कि जहां मरीज खड़े होकर पर्ची कटवाते हैं, वहां दो पर्ची काउंटर शुरू करायें.

वर्तमान में एक काउंटर होने से मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है़ उपायुक्त ने कहा कि दोनों काउंटर खुल जाने से दूर-दराज से आनेवाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा़ उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक ड्यूटी से गायब रहते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से चाय व नाश्ता दिया जायेगा, ताकि वे इसके लिये बाहर न जायें. मौके पर उपस्थित डॉ एनके रजक ने उपायुक्त से शिकायत की कि ममता वाहन संचालकों के द्वारा फर्जी बिल पास करने का दबाव बनाया जाता है़ इस पर उपायुक्त ने कहा कि किमी के साथ अस्पताल प्रबंधन को रूट चार्ट उपलब्ध करा दिया जायेगा़.

वहीं मौके पर उपस्थित एसडीओ प्रदीप कुमार ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस नहीं लगेगा़ जो ऐसा करेगा, उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी़ निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मरीजों की सुविधा व अस्पतालों के साफ सफाई से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola