अनुमंडल मैदान में होगा मुख्य समारोह

वंशीधर नगर: अनुमंडल कार्यालय कक्ष में प्रभारी एसडीओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी जायबिरस लकड़ा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस माने को लेकर बैठक हुई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह अनुमंडल मैदान में मनाने का निर्णय लिया गया. मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानी के परिजन […]
बैठक में पिछले वर्ष तय किये गये गैर सरकारी व सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन यथावत समय पर करने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न क्विज ,वंदे मातरम, राष्ट्र गान, राष्ट्रीय व प्रगति गीत के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों का चयन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें चयनित प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.
इसके लिए निर्णायक कमेटी का गठन किया गया. बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ मुरली प्रसाद यादव, सीओ अरुणिमा एक्का, वन क्षेत्र पदाधिकारी उदयशंकर, आपूर्ति पदाधिकारी अनिल गुप्ता, अस्पताल के उपाधीक्षक आर द्विवेदी, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवशंकर प्रसाद, पूर्व जिप सदस्या विजया लक्ष्मी, भाजपा नेता विकास स्वदेशी, नसंमो के शैलेश चौबे, सहायक इंदू भूषण सिंह, शिक्षक देवशंकर प्रसाद सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




