कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकाल संतोषजनक : विक्रम पांडेय

Updated at : 02 Aug 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकाल संतोषजनक : विक्रम पांडेय

गढ़वा: कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी का कार्यकाल संतोषजनक है़ जिसके बाद ज्यादा संख्या बल है और जो पार्टी के लिए समर्पित होगा, उसी को पार्टी का नेतृत्व करने की बागडोर सौंपी जायेगी़. उक्त बातें यूपी कांग्रेस के सचिव सह गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप […]

विज्ञापन

गढ़वा: कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी का कार्यकाल संतोषजनक है़ जिसके बाद ज्यादा संख्या बल है और जो पार्टी के लिए समर्पित होगा, उसी को पार्टी का नेतृत्व करने की बागडोर सौंपी जायेगी़.

उक्त बातें यूपी कांग्रेस के सचिव सह गढ़वा जिला कांग्रेस पार्टी के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में यहां पहुंचे विक्रमा पांडेय ने कही़ उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास पर मंगलवार को जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अध्यक्ष पद के लिए कौन योग्य है, इसके लिए रायशुमारी की़ बैठक के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी किसी भी परिस्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी़ यदि कांग्रेस पार्टी के किसी शुभचिंतक को यदि समस्या हो, तो वे उनके पास अपनी बात को रख सकते है़ं.

लेकिन गुटबाजी को हवा देने या बढ़ावा देने को स्वीकार नहीं किया जायेगा़ श्री पांडेय ने कहा कि वार्ता करके मनमुटाव को दूर किया जा सकता है़ जिलाध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिन्होंने ज्यादा लोगों को जोड़ा है, उसे उस अनुरूप स्थान मिलेगा़ गढ़वा जिले में पार्टी के 10577 सदस्य बनाये गये है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola