जय श्रीराम से गूंजा शहर

Updated at :02 Apr 2014 6:03 AM
विज्ञापन
जय श्रीराम से गूंजा शहर

गढ़वा : रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को चिनिया मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर से रामनवमी पूजा जेनरल समिति के अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी के नेतृत्व में मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस रंका मोड़, मुख्य पथ, मझिआंव मोड़ होते हुए जय श्रीराम के जयघोष के साथ रामलला मंदिर पहुंचा. जुलूस में झामुमो के केंद्रीय […]

विज्ञापन

गढ़वा : रामनवमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को चिनिया मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर से रामनवमी पूजा जेनरल समिति के अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी के नेतृत्व में मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस रंका मोड़, मुख्य पथ, मझिआंव मोड़ होते हुए जय श्रीराम के जयघोष के साथ रामलला मंदिर पहुंचा.

जुलूस में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर, परेश कुमार तिवारी, पंचम सोनी, उमेश कश्यप, मिथिलेश झा, आशीष अग्रवाल, विशाल जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, मदन पहलवान, कंचन साहू, गोपाल सोनी, पंकज केसरी, मनीष केसरी, मनीष कमलापुरी, मोहनचंद सोनार, हीरालाल गौड़, उमेश सोनी उपस्थित थे. जुलूस में महाराणा प्रताप अखाड़ा, मां भवानी अखाड़ा, निमियां स्थान अखाड़ा आदि शामिल थे.

महावीरी झंडा स्थापित : भंडरिया (गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के बूढ़ा पहाड़ पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत रामनवमी को लेकर महावीरी झंडा स्थापित किया गया. इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद महतो, रूप निरंजन सिन्हा, राकेश निरंजन सिन्हा, शिवचंद प्रजापति, सतन सिंह आदि उपस्थित थे. लोगों ने कहा कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर बूढ़ा पहाड़ पर महावीरी झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने से गांव में सुख-समृद्धि आती है तथा लोगों की मनोकामना पूरा होती है. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola