चेन्नई मेंटल अस्पताल ने प्रशासन को सूचित किया

गढ़वा : मेंटल अस्पताल चेन्नई में पिछले छह वर्ष से इलाजरत मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद उसे घर वापस लाने के लिए अस्पताल ने जिला प्रशासन को सूचित किया है. उस व्यक्ति का नाम कारल राम पिता छवि राम है. वह भवनाथपुर प्रखंड के बक्शीपुर गांव का निवासी है. इस […]
गढ़वा : मेंटल अस्पताल चेन्नई में पिछले छह वर्ष से इलाजरत मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद उसे घर वापस लाने के लिए अस्पताल ने जिला प्रशासन को सूचित किया है. उस व्यक्ति का नाम कारल राम पिता छवि राम है. वह भवनाथपुर प्रखंड के बक्शीपुर गांव का निवासी है.
इस संबंध में उक्त अस्पताल प्रबंधन ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी देवनारायण सिंह को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी. डॉ अरविंदम ने मंगलवार को दूरभाष पर उन्हें बताया कि कारल राम वर्ष 2008 से यहां के अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया था, जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है. अत: उसके परिजनों को सूचित कर उसे वापस ले जाने की कार्रवाई की जानी चाहिए. अस्पताल के इस सूचना के बाद देवनारायण सिंह ने भवनाथपुर बीडीओ को इसकी जानकारी दी और उन्हें कारल राम के परिजनों को सूचित करने को कहा. उन्होंने बताया कि कारल राम के परिजन उनसे जिला मुख्यालय में संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें अस्पताल प्रबंधन से सीधी बात कराने के बाद वे चेन्नई जाकर उसे वापस ला सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










