ePaper

102 मरीजों का इलाज कर दी गयी नि:शुल्क दवा

Updated at : 01 Jul 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
102 मरीजों का इलाज कर दी गयी नि:शुल्क दवा

डॉक्टर्स डे पर मंगलवार को शहर के चिनिया रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर और लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

गढ़वा. डॉक्टर्स डे पर मंगलवार को शहर के चिनिया रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर और लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में 102 मरीजों की जांच की गई. साथ ही उन्हें निःशुल्क दवा भी प्रदान की गई.निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को लेकर लोग सुबह से ही मिलाप मेडिकल सेंटर पहुंचने लगे थे. इस अवसर पर मरीजों ने पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया. वहीं निःशुल्क दवा भी ग्रहण किया. शिविर में आये कई मरीजों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें समय पर इलाज मिल जाता है. वहीं आर्थिक समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है. उन्होंने कहा कि यह शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. कई लोग आर्थिक समस्या होने की वजह से अपना स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं. जिससे उनका मर्ज बढ़ता जाता है और संबंधित मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मौके पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सदस्यों ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है. क्लब अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने कहा कि डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया हैं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह सेवा एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola