70 साल बनाम तीन साल का नारा झूठा : कांग्रेस

Published at :24 Jun 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
70 साल बनाम तीन साल का नारा झूठा : कांग्रेस

गढ़वा : कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा के 70 साल बनाम तीन साल के नारे को सत्य से परे बताया है़ उन्होंने कहा है कि 70 साल में जितने काम कांग्रेस ने किये हैं, उसका एक हिस्सा काम भी भाजपा सरकार में नहीं हो रहा है़ टंडवा स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित पत्रकार वार्ता […]

विज्ञापन
गढ़वा : कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा के 70 साल बनाम तीन साल के नारे को सत्य से परे बताया है़ उन्होंने कहा है कि 70 साल में जितने काम कांग्रेस ने किये हैं, उसका एक हिस्सा काम भी भाजपा सरकार में नहीं हो रहा है़ टंडवा स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, प्रदेश सचिव अरविंद तूफानी व प्रदेश प्रतिनिधि श्रीकांत तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने बड़े-बड़े डैम का निर्माण कराया है़, जिससे आज भी सिंचाई सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध हो रही ह़ै़ लेकिन भाजपा के शासनकाल में डोभा का निर्माण हो रहा है ,जो किसी काम का नहीं है़ उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का शासन कुशासन था, तो भाजपा ने सुशासन अब तक क्यों नहीं लाया़ नेताओं ने कहा कि यह सरकार सिर्फ सपना दिखानेवाली सरकार है़
झूठे सपने दिखा कर तीन साल तक भाजपा ने देश को बेवकूफ बनाकर राज किया है़ उन्होंने स्थानीय विधायक पर बाइपास और बिजली समस्या का निदान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे झारखंड में ही जनता मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासन में कराह रही है़
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी गांव-गांव में अभियान चलायेगी और जनता के बीच भाजपा के झूठे दावे की पोल खोलेगी. इस अवसर पर उमेश त्रिपाठी, नारद तिवारी, ब्रजेश तिवारी, बबलू दुबे सहित अन्य भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola