15 वरीय जोनल दंडाधिकारी बने

Updated at :25 Mar 2014 6:34 AM
विज्ञापन
15 वरीय जोनल दंडाधिकारी बने

लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने दो सुपर जोन दंडाधिकारी सहित 15 वरीय जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया है. इनमें दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी संपत कुमार को गढ़वा व रंका अनुमंडल के लिए सुपरजोन दंडाधिकारी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा […]

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक

गढ़वा : लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने दो सुपर जोन दंडाधिकारी सहित 15 वरीय जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया है. इनमें दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी संपत कुमार को गढ़वा व रंका अनुमंडल के लिए सुपरजोन दंडाधिकारी, उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को नगरऊंटारी अनुमंडल के लिए सुपरजोन दंडाधिकारी बनाया गया है.

इसके अलावा नगरऊंटारी के डीसीएलआर मोहित मुक्ति मंजर को धुरकी व सगमा प्रखंड, नगरऊंटारी एसडीओ अरुण एक्का को नगरऊंटारी का वरीय जोनल दंडाधिकारी बनाया गया. वहीं नगरऊंटारी के कार्यपालक दंडाधिकारी दिवाकर प्रसाद, चंद्रिका द्विवेदी को भवनाथपुर व केतार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डीएन सिंह को खरौंधी, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलनियुस बारला को रमना, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी को विशुनपुरा, अपर समाहर्ता संजय कुमार को गढ़वा एवं दंडा, गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र को मझिआंव, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार को डंडई, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार को मेराल, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम को कांडी व बरडीहा, उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद को रंका, रंका एसडीओ अमित प्रकाश को भंडरिया, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सत्येंद्रनारायण सिंह को चिनिया तथा डीसीएलआर सुधीर कुमार गुप्ता को रमकंडा प्रखंड का वरीय जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र के लिए जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola