घर व जमीन को डूबने से बचाने की गुहार

Published at :20 Jun 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
घर व जमीन को डूबने से बचाने की गुहार

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के डुमरिया गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराने कलवर्ट का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाया है़ इसको लेकर उन्होंने पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता, गढ़वा एसडीओ, मुखिया आदि को दिये आवेदन में कहा है कि कलवर्ट नहीं बनाये जाने के कारण उनके खेत में घर के […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के डुमरिया गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराने कलवर्ट का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाया है़ इसको लेकर उन्होंने पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता, गढ़वा एसडीओ, मुखिया आदि को दिये आवेदन में कहा है कि कलवर्ट नहीं बनाये जाने के कारण उनके खेत में घर के पास पानी का जमाव हो जायेगा, जिससे खेती तो बर्बाद होगी ही, घर भी गिर जायेगा़ उन्होंने बताया कि तिलदाग मोड़ से अटौला मोड़ तक ग्राम डुमरिया होकर सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है़ इसमें उनके घर के पास स्थित पुराने कलवर्ट को तोड़ दिया गया है़ प्राक्कलन के अनुसार वहां नया कलवर्ट बनाना है़
लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध व ठेकेदार की मनमानी की वजह से वहां कलवर्ट का निर्माण नहीं कराया जा रहा है़ उन्होंने अधिकारियों से तत्काल पानी निकासे कराने के लिए कलवर्ट निर्माण की मांग करते हुए इसके लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola