पेड़-पौधे इंसानों को देता है जीवन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन

पेड़ लगाओ-पानी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया गढ़वा : भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर के सोनपुरवा स्थित रामलला कुटी मंदिर परिसर में पेड़ लगाओ-पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी़ इस मौके पर सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की उपस्थिति में 15 फलदार व छायादार पौधे लगाये गये़ भाजपा नगर […]
विज्ञापन
पेड़ लगाओ-पानी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया
गढ़वा : भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में रविवार को शहर के सोनपुरवा स्थित रामलला कुटी मंदिर परिसर में पेड़ लगाओ-पानी बचाओ अभियान की शुरुआत की गयी़ इस मौके पर सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की उपस्थिति में 15 फलदार व छायादार पौधे लगाये गये़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी भी उपस्थित थे़
इस मौके पर कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमसे कुछ नहीं लेते, बल्कि हमें जीवन प्रदान करते हैं. हम सभी को इस अभियान में शामिल होकर पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण करने का सामूहिक रूप से संकल्प लेना होगा, तभी पर्यावरण संरक्षण हो पायेगा़ उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से ही अपनी जिम्मेवारी समाप्त नहीं हो जाती, बल्कि लगाये गये पेड़ों का बेहतर तरीके से देखभाल करना जरूरी है, तभी इस अभियान को गति मिल पायेगी़ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये लोगों को इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जाना चाहिये़ जितने अधिक लोग जागरूक होंगे, उतना ही बेहतर होगा़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंदन जायसवाल ने कहा कि नगर मंडल द्वारा आयोजित इस तरह के शुरू किये गये इस तरह के अभियान को मंजिल तक पहुंचाया जायेगा़
नगर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को सराहनीय बताया़ इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, मीना गुप्ता, वीणा पाठक, अंजनी तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, पंकज दुबे, संजय कश्यप, दामोदर गुप्ता, रविशंकर, अप्पू, डिंपू, मनीष कुमार, विनोद प्रसाद, राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, केतन कश्यप, हनी गुप्ता, राजू सोनी, बिट्टू केसरी, संजय सोनी, रवि केसरी, धनंजय कुमार, राजा सिंह, अभय चौबे, गौरव जायसवाल, बलराम अग्रवाल, विक्की तिवारी, जयप्रकाश सोनी, प्रिंस गुप्ता, दौलत सिंह, अभिषेक शर्मा, सोनू चंद्रवंशी, संजय ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




