वन बूथ, टेन यूथ मंत्र अपनायें

Published at :19 Jun 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
वन बूथ, टेन यूथ मंत्र अपनायें

बंशीधर नगर : स्थानीय जलक्रांति भवन में रविवार को भाजयुमो के नगरऊंटारी के शहरी व ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुन्ना […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : स्थानीय जलक्रांति भवन में रविवार को भाजयुमो के नगरऊंटारी के शहरी व ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों को उनके कार्यों व दायित्व की जानकारी विस्तार से दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाये. उन्होंने वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया. बैठक में भाजपा के बरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रही है.
इसके लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता ग्राम स्तर से पंचायत स्तर तक लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराये. बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, महामंत्री सोबरन चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में शहरी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार, महामंत्री विकास देव, जीतेंद्र चंद्रवंशी, दीपक पासवान, अवधेश कुशवाहा, पिंटू सोनी, भोलू कुमार, रितेश कुमार, आशीष कुमार, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola