1 ट्रैक्टर बालू जब्त, कार्रवाई का निर्देश

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

मेराल में अवैध बालू खनन पर एसडीएम की छापेमारी

विज्ञापन

मेराल में अवैध बालू खनन पर एसडीएम की छापेमारी प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ छापेमारी की. उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि अवैध बालू उठाव नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी और रिंकू तिवारी आदि का काम है. हालांकि, सीओ और थाना प्रभारी को इन आरोपों की विस्तृत जांच कर आवश्यकता अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. बिना किसी वैध अनुमति के बालू का आकलन करने पर 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू जमा पाया गया. इसे तुरंत जब्त कर लिया गया. एसडीएम ने मौके पर ही अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक को बुलाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका जांचने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया. मेराल थाना प्रभारी को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन और बालू तस्करी केवल आर्थिक अपराध नहीं है बल्कि यह पर्यावरण और स्थानीय कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की सटीक और समय पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola