हाथियों ने चक्रवाली गांव में मकान और फसलें तबाह कीं

Author Raj Kumar|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
लीड))) हाथियों ने चक्रवाली गांव में मकान और फसलें तबाह कीं

फोटो फाइल : 10गोला,01- हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त मकान | Prabhat Khabar Network

गोला वन क्षेत्र के चक्रवाली गांव में हाथियों के झुंड ने मकान और फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. गुरुवार की रात में हाथियों ने चक्रवाली गांव में उत्पात मचाया. इस दौरान एक व्यक्ति के मकान एवं कई किसानों के खेतों में लगी विभिन्न फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग अधिकारियों ने क्षतिपूर्ति मुआवजा देने का आश्वासन दिया.

ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने एवं जंगल से सटे हुए गांव के लोगों को रात में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने एवं गांव में हाथी प्रवेश करने पर अविलंब वन विभाग को सूचना देने की अपील की. बताते चले कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का उत्पात हो रहा है. वन विभाग द्वारा प्रतिदिन हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि वन क्षेत्र में अलग-अलग झुंड में हाथी है. इसके कारण हाथियों को भगाने में वन विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola