चतरा पुलिस के हत्थे चढ़े प्रिंस खान के 2 गुर्गे, लोजपा नेता से 2 करोड़ की मांगी थी रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करती पुलिस और पीछे खड़े हैं गिरफ्तार अपराधी

प्रेस वार्ता करती पुलिस और पीछे खड़े हैं गिरफ्तार अपराधी

चतरा पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लोजपा नेता से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने की फिराक में था, जिसका खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और मो तसलीम की रिपोर्ट

Chatra Crime News, चतरा : चतरा जिला पुलिस को संगठित अपराध और वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गिरोह के लिए रंगदारी की रकम का लेन-देन करने, रेकी करने और शूटरों तक पैसे पहुंचाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के भोजपुर जिला (गिद्धा थाना क्षेत्र के कायम नगर) निवासी मोहम्मद अस्फाक आलम और धनबाद के गोनोडीह (कादीर नगर) का रहने वाला सद्दाब अंसारी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल और प्रिंस खान के सहयोगियों द्वारा भेजे गए पैसों के ट्रांजैक्शन डिटेल्स की फोटोकॉपी बरामद की है. शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अनिमेष नैथानी ने यह बड़ी जानकारी दी.

दो करोड़ की लेवी के लिए रची थी साजिश

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी बालू व पत्थर व्यवसायी सह लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से फिरौती और रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पूर्व में जेल जा चुके अपराधी नाजिम को रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गई, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. नाजिम ने व्यवसायी के घर के आसपास रेकी की थी और वहां फायरिंग करने का प्लान बनाया था. जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार अपराधी सद्दाब अंसारी का एक भाई दुबई में है, जो सीधे गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में रहता है. उसी के इशारे पर सद्दाब ने धनबाद से 1.5 लाख कैश उठाए थे, जिसे बाद में शूटरों को फोन पे (PhonePe) के जरिए ट्रांसफर किया गया था. गिरोह की प्लानिंग थी कि पहले हवाई फायरिंग कर व्यवसायी को डराया जाए और उससे दो करोड़ रुपये की लेवी वसूली जाए. अगर व्यवसायी पैसे देने से इनकार करता, तो उस पर जानलेवा हमला करने की योजना थी. गिरफ्तार अपराधियों ने विदेशों से भी आर्थिक लेन-देन की बात स्वीकार की है.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेहत पर रहेगी नजर, देवघर और जसीडीह स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे दो डॉक्टर

टेक्निकल सेल का खुलासा: दुबई में छिपा है प्रिंस खान

चतरा पुलिस की टेक्निकल सेल से मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान इस समय दुबई में बैठकर अपना गिरोह चला रहा है. इस मामले में पुलिस पहले ही धमकी देने और फायरिंग की तैयारी करने वाले हजारीबाग के अमन खान के अलावा मुर्तजा अंसारी, मो. नाजिम और कृष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार सद्दाब अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

"व्यापारी बेखौफ होकर दें धमकी की सूचना: एसपी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने चतरा जिले के सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी अपराधी या गिरोह से रंगदारी की धमकी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चतरा पुलिस इस कांड में शामिल अन्य शूटरों और मददगारों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ मिलकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. छापेमारी टीम में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, हंटरगंज थाना के एसआई नितेश कुमार प्रसाद सहित टेक्निकल सेल और जिला बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन लगातार हो रही है लेट, छूट रही यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola