जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात
फोटो फाइल : 10गोला,01- हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त मकान | Prabhat Khabar Network
गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने कई मकानों और किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की।
गोला : गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. गुरुवार की रात में जंगली हाथियों ने चक्रवाली गांव में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान एक व्यक्ति के मकान एवं कई किसानों के खेतों में लगे विभिन्न फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग अधिकारियों ने पहुंचकर क्षतिपूर्ति मुआवजा देने का आश्वासन दिया. साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने एवं जंगल से सटे हुए गांव के लोगों को रात में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने एवं गांव में हाथी प्रवेश करने पर अभिलंब वन विभाग को सूचना देने की अपील की. बताते चले कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का उत्पात हो रहा है. वन विभाग के द्वारा प्रतिदिन हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि वन क्षेत्र में अलग-अलग झुंड में हाथी है. जिस कारण हाथियों को भगाने में वन विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए