East Singhbhum News : हाइवा की चपेट में आने से ओडिशा के युवक की मौत

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
हल्दीपोखर : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य मार्ग पर गंगाडीह के पास हुआ हादसा
हल्दीपोखर.कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य मार्ग पर गंगाडीह के पास हाइवा की चपेट में आने से ओडिशा के युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम मंगल मुंडा (35) है. वह ओडिशा के तिरिंग थाना अंतर्गत मंगलडीहा का रहनेवाला था. घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार अहले सुबह मंगलडीह से मंगल मुंडा अपनी बाइक से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक गंगाडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गयी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर कोवाली पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिये पीएचसी हल्दीपोखर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कोवाली पुलिस हाइवा को जब्त कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










