East Singhbhum News : गाड़ी मिलने में हुई देरी, सुरदा खदान में मजदूर धरने पर बैठे

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : गाड़ी मिलने में हुई देरी, सुरदा खदान में मजदूर धरने पर बैठे

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

फोर शाफ्ट में शनिवार सुबह पाली की घटना

विज्ञापन

मुसाबनी.

एचसीएल की सुरदा खदान के फोर शाफ्ट में शनिवार की सुबह पाली में काम के बाद मजदूरों को दोपहर में माइंस से बाहर आने के लिए गाड़ी मिलने में देरी हुई. इससे मजदूर आक्रोशित होकर माइंस के अंदर धरने पर बैठ गये. जानकारी के अनुसार, फोर शाफ्ट के 8 नंबर व 9 नंबर लेबल में सुबह की पाली में 67 मजदूर ड्यूटी के लिए गये थे. ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर में माइंस से बाहर आने के लिए गाड़ी समय पर नहीं मिली. इसके बाद मजदूर धरने पर बैठ गये. सूचना पाकर ठेका कंपनी आरके रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के इंचार्ज संजय साहू व एचसीएल के सुरदा 4 शाफ्ट के मैनेजर अमित पासवान ने अंदर जाकर मजदूरों को समझाकर शांत कराया. चार घंटा ओवर टाइम ड्यूटी देने की घोषणा के बाद मजदूर शांत हुए. शाम करीब 5:30 बजे के बाद माइंस से धरना खत्म कर बाहर निकले. भूखे-प्यासे मजदूर शाम को घर पहुंचे.

झामुमो की जीत पर मिठाई बांटी

सुरदा 4 शाफ्ट के मजदूर नेता मोहम्मद सागीर ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से जीत की खुशी में सुबह की पाली में मजदूरों के बीच मिठाई वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola