East Singhbhum News : उप चुनाव में झामुमो की जीत रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : सीएम

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 Sep 2025 12:10 AM

विज्ञापन

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर रांची में सीएम ने बैठक की

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. इसमें घाटशिला के प्रमुख नेता, पूर्व और वर्तमान विधायक शामिल रहे. रणनीति बनाकर झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर हुई. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, विधायक समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाने पर जोर दिया गया. मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की ठोस व्यवस्था को प्राथमिकता दी गयी. सीएम ने कहा कि झामुमो प्रत्याशी की जीत स्व रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरी मेहनत और कोशिश कर पार्टी की जीत के लिए संकल्प लिया. जिला व प्रखंड स्तर के प्रमुख नेता जैसे बाघराय मार्डी, सागेन पूर्ति, विक्टर सोरेन, कालीपद गोराई, कान्हु सामंत, प्रधान सोरेन, दुर्गा चरण मुर्मू और अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola