East Singhbhum News : थीम पार्क का निर्माण आदिवासियों के अधिकार पर आघात, रोक लगायें

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News :  थीम पार्क का निर्माण आदिवासियों के अधिकार पर आघात, रोक लगायें

.घाटशिला: कीताडीह के ग्रामीणों ने एसडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

.घाटशिला: कीताडीह के ग्रामीणों ने एसडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड की कीताडीह ग्रामसभा के मांझी आयो महिला ग्राम प्रधान तुलसी हांसदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. एसडीओ की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार को ज्ञापन सौंपा. कहा गया कि सिदो-कान्हू हुलगारिया मैदान व दिशोम जाहेरगाड़/सरना पूजा स्थल पर बिना ग्रामसभा की अनुमति के थीम पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पारंपरिक पूजा स्थल की दीवार तोड़कर जेसीबी मशीन से जबरन कार्य हो रहा है. इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. ग्राम सभा को दरकिनार कर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है. यह आदिवासी समाज की मान्यताओं और अधिकारों पर सीधा आघात है. इसे पारंपरिक स्थल और आस्था से जुड़ा स्थान बताते हुए निर्माण पर रोक लगाने की मांग की. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. चेतावनी दी गयी कि मांगें नहीं मानी गयीं, तो आंदोलन होगा. मौके पर मंटूराम मार्डी, शंखों मुर्मू, भायरो मुर्मू, तपन मार्डी, बुद्धेश्वर मार्डी, दारासिंह मार्डी, मदन मुर्मू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola