East Singhbhum News : बुरुडीह डैम के पास झाड़ियों में संदिग्ध हालात में विधवा की लाश मिली

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 23 Oct 2025 11:22 PM

विज्ञापन

घाटशिला. पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र में बुरुडीह डैम के समीप झाड़ियों में गुरुवार की शाम एक विधवा की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई. मृतका की पहचान बासाडेरा निवासी पदो सिंह (35) के रूप में हुई. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों व कालचिती पंचायत के मुखिया बैजनाथ मुर्मू व ग्राम प्रधान गौड़ सिंह ने पुलिस को दी. घाटशिला थाना की पुलिस ने बासाडेरा जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा.

ग्राम प्रधान गौड़ सिंह ने बताया कि रंजीत भुइयां बुधवार की शाम करीब सात बजे पदो सिंह के साथ बुरुडीह आया था. रंजीत काफी समय से महिला के घर आता-जाता था. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद की आशंका है.

मेरे होटल में काम करती थी महिला : रंजीत

रंजीत भुइयां ने आरोप को खारिज किया है. उन्होंने बताया कि मृतका उसके होटल में काम करती थी. उसकी तबीयत खराब होने पर उसे बुरुडीह लेकर गया था. रास्ते में महिला शौच के लिए रुकी थी. उसकी मौत कैसे हुई, यह मुझे नहीं पता. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. रंजीत भुइयां के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. सभी की शादी हो चुकी है. रंजीत भुइयां के पुत्र कमल भुइयां ने कहा, अगर मेरे पिता से कोई गलती हुई है, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए. पुलिस निष्पक्ष जांच करे. ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत भुइयां की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. दूसरी पत्नी घर पर रहती है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया बैजनाथ मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, कालू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. घाटशिला पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है. समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola