बेड़ाहातू में हाइवे पर दो बाइकों में टक्कर, पति-पत्नी घायल

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
घायलों को बाद में भेजा गया अस्पताल
गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र के बेड़ाहातु गांव के पास हाइवे पर गुरुवार को दो बाइकें आमने-सामने टकरा गयीं. दुर्घटना में सीताडांगा निवासी महिला लक्ष्मी सोरेन और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद हाइवे किनारे स्थित ढाबा संचालक संजय महतो ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस को सूचना दी. स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी. मौका देखकर दूसरी बाइक का चालक भाग निकला. सूचना पाकर गालूडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों के बारे जानकारी ली. बाइक को थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार, सीताडांगा गांव की लक्ष्मी सोरेन माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित फूल दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करती है. रोजाना की तरह गुरुवार को अपने पति के साथ बाइक पर फूल दुकान जा रही थी. इस दौरान टोल प्लाजा की ओर जा रही बाइक चालक ने टक्कर मार दी. लक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना में महिला के पति भी घायल हो गये हैं. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए लक्ष्मी को एमजीएम रेफर कर दिया. वहीं, घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक भाग निकला. पुलिस बाइक सवार को खोजने में लगी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




