East Singhbhum News : क्षेत्रीय परिधानों में विविधता में एकता का संदेश दिया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 11:57 PM

विज्ञापन

नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में हिंदी दिवस सह नवीन वरण समारोह

विज्ञापन

धालभूमगढ़. नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को हिंदी दिवस सह नवीन वरण समारोह का आयोजन हुआ. इसमें वर्ग 9 व 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बाल संसद के सदस्यों व अन्य विद्यार्थियों ने किया. संचालन अफिया फिरदौस और महिमा मिश्रा ने किया. स्वागत भाषण हिंदी शिक्षिका ममता तिर्की ने दिया. हिंदी शिक्षिका सुप्रिया साव ने स्वरचित गीत व माधुरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. शिक्षिका रुम्कि सिन्हा, छात्र लकी साव, सौमिता साव, स्नेहा सिंह, स्नेहा देव व सारिया खातून ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र सिंह व शिक्षिका सोनाली रजक ने हिंदी दिवस और हिंदी भाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. अंबिका दास ने स्वरचित कविता प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचिता सिंह महापात्र, लक्ष्मी रानी पाल, सुल्ताना बानो, एलिना मिंज, कारण चंद्र मुर्मू, रमन मिश्र, मुकेश महतो, सुकुमार महतो, प्रकाश महतो व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का योगदान रहा. कार्यक्रम में वर्ग 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न प्रदेश व जाति के परिधान के साथ विविधता में एकता का संदेश दिया. बच्चों ने नाटक, कविता व प्रेमचंद की जीवनी पर अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola