East Singhbhum News : कुत्ते को बचाने में कार खंभे से टकरायी, दो बच्ची घायल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : कुत्ते को बचाने में कार खंभे से टकरायी, दो बच्ची घायल

कुत्ते को बचाने में कार खंभे से टकरायी, दो बच्ची घायल

विज्ञापन

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क के एमपी मैरेज हॉल के समीप अनियंत्रित कार बिजली खंभा से जा टकरायी. इस घटना में दो बच्ची घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार यूसिल के डीजीएम राकेश कुमार अपनी दोनों बेटी सारा कुमारी (13) व राशि कुमारी (17) के साथ कार से अपने घर जादूगोड़ा आ रहे थे. सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण उसे बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गयी. यूसिल अधिकारी राकेश कुमार को कुछ नहीं हुआ, जबकि उनकी दोनों बच्चियों को चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola