East Singhbhum News : संयुक्त परिवार में भावी पीढ़ी का समुचित विकास संभव

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : संयुक्त परिवार में भावी पीढ़ी का समुचित विकास संभव

पीसी पाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम में डॉ मीरा बोलीं

विज्ञापन

कोवाली. पोटका स्थित पीसी पाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यालय स्तरीय ””””सप्तशक्ति संगम”””” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ मीरा मुंडा (पूर्व भाजपा प्रत्याशी) तथा मुख्य वक्ता रिंकी सिंह ने किया. डॉ मीरा मुंडा ने संयुक्त परिवार को मजबूत परिवार की जड़ बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में ही भावी पीढ़ी का समुचित विकास संभव है. उन्होंने जीजाबाई जैसी मातृत्व शक्ति, भगिनी निवेदिता जैसी राष्ट्रभक्ति, मीरा जैसी भक्ति व अहिल्याबाई जैसी कर्तव्यपरायण नारी की आवश्यकता पर बल दिया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाया. डॉ मीरा मुंडा ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य एक करोड़ माताओं को जोड़ना है. इसमें पूर्व छात्राएं और समाज की माताएं शामिल होंगी. यह पहल राष्ट्रीय सेविका संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की गयी है.

पेड़-पौधों के साथ जीव-जंतु की रक्षा जरूरी : रिंकी सिंह

मुख्य वक्ता रिंकी सिंह ने ””””कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण”””” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की नारी का प्रथम कर्तव्य स्वास्थ्य है, स्वस्थ माता से ही स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है. मां के मन, वचन और कर्म से शिशु का संस्कार व मार्गदर्शन होता है. पेड़-पौधों के साथ जीव-जंतुओं की रक्षा भी आवश्यक है. सार्वजनिक जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी निभाएं. कार्यक्रम में विद्यालय संयोजिका द्रौपदी सरदार, सह-संयोजिका नेहा दीदी, दुर्गावती मंडल, प्रबंधकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मंडल, अभिभावक प्रतिनिधि आलोक कुमार मंडल व प्रधानाचार्य सुनाराम ज्योतिषी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola