East Singhbhum News : ड्रैगन एफसी को हराकर श्रीघुटू बना चैंपियन
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

पीआरएमएफ देवघर की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन
पटमदा.
पीआरएमएफ देवघर की ओर से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें 16 टीमों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्रीघुटू फुटबॉल टीम व ड्रैगन एफसी पोटका के बीच खेला गया. श्रीघूटु ने ड्रैगन एफसी को दो गोल से हराकर चैंपियन बना. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुबोध गौड़ ने कहा युवा अगर खेल के प्रति समर्पित रहें, तो समाज व राज्य दोनों की दिशा बदल सकती है. फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, यह अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की शिक्षा देता हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा की ओर ले जाती हैं. इस दौरान मुख्य अतिथि पिंटू दत्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में पीआरएमएफ देवघर की टीम का विशेष योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










