चाकुलिया : बालू लदे ट्रैक्टरों ने तोड़ी सड़क, पिताजुड़ी-चंदनपुर मार्ग तालाब में तब्दील
फोटो: चंदनपुर पंचायत भवन जाने वाली जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network
चाकुलिया के पिताजुड़ी-चंदनपुर मार्ग पर अवैध बालू ढुलाई से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मरम्मत की मांग की है।
चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के पिताजुड़ी से चंदनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं, जिनमें बरसात का पानी जमा होने से वे तालाब का रूप ले चुके हैं. इस कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से होकर लोग पंचायत भवन और अन्य गांवों तक जाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि चंदनपुर बालू घाट से होने वाली अवैध बालू की ढुलाई ही सड़क की बदहाली का मुख्य कारण है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर ओवरलोड बालू लादकर इस रास्ते से गुजरते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह टूट गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत और अवैध ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए