जनसहयोग से ही अपराध व नशे पर लगेगी लगाम : एसडीपीओ

Author Sidharth Anand|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

13जी बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी व बुद्धिजीवी | Prabhat Khabar Network

घाटशिला में एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक में अपराध और नशे पर लगाम लगाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। रथ यात्रा की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटशिला

आपके शहर में

विज्ञापन

क्षेत्र को अपराध और नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को घाटशिला थाना परिसर में एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें आगामी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के साथ ''कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान'' की शुरुआत की गयी. अधिकारियों ने लोगों से ब्राउन शुगर, नशा कारोबार, तेज साइलेंसर और अड्डेबाजी की सूचना पुलिस को देने की अपील की. भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रहेगी. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि तेज साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाकर 5 बाइक जब्त की गयी हैं. बैठक में 16 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा के मार्ग, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा हुई. समिति ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की मांग की. मौके पर बुद्धिजीवियों ने स्टंटबाजी और सड़कों पर गिरे पेड़ हटाने जैसे स्थानीय मुद्दे भी उठाये. इस मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि जनसहयोग से ही अपराध न नशे पर लगाम लगेगी. इस मौके पर नीरज गुप्ता, पंकज कालिंदी, उमेश कुमार, आकाश धल, तापस चटर्जी, आनंद अग्रवाल, सुनील जैन, नवल सिंह, एस जैन, शिव रतन अग्रवाल, माला दे, शेख अखरुद्दीन, कालीराम शर्मा, सुखलाल हांसदा, तारामणि मुंडा, मो जलील, कन्हैया शर्मा, एके बेहुरा, श्रीनिवास स्वामी समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola