चाकुलिया के चंदनपुर में अवैध तरीके से जमा की गयी है बालू, ढुलाई के लिए मौके के इंतजार में हैं माफिया

Updated:
विज्ञापन

फोटो: चंदनपुर पानी टंकी के पीछे स्टॉक कर रखा गया बालू | Prabhat Khabar Network

चाकुलिया के चंदनपुर में अवैध बालू का भंडारण जारी है। माफिया रात के अंधेरे में ढुलाई के लिए मौके की तलाश में हैं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाकुलिया

आपके शहर में

विज्ञापन

श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित चंदनपुर पंचायत स्थित पिताजुड़ी जलमीनार के पीछे बालू का अवैध भंडारण किया गया है. चंदनपुर में लगभग 7-8 स्थान पर बालू को इकट्ठा कर रखा गया है. बालू माफिया दिन के उजाले में ट्रैक्टर के सहारे यहां बालू का स्टॉक करते हैं. रात के अंधेरे में हाईवा और बड़े वाहनों पर लादकर बालू की ढुलाई की जाती है. हाल के दिनों में जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारिब के योगदान देने के बाद से क्षेत्र के थाना प्रभारियों ने बालू माफियाओं पर नकेल कस दिया है. एसएसपी के निर्देश के बाद बालू माफिया में खलबली मची है. बालू माफिया अब रात के अंधेरे में बालू को उठाकर ले जाने के लिए मौके की तलाश में बैठे हैं. केरूकोचा चौक, श्यामसुंदरपुर थाना के समीप, पिताजुड़ी चौक तथा कोकपाड़ा टोल ब्रिज में माफियाओं की चहलकदमी बढ़ी है. सूत्रों की माने तो बालू पूरी तरह से बंद तो नहीं हुआ है. इक्के दुक्के बालू लदे वाहन अब भी चल रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह बालू बिना किसी वैध कागजात के जमा किया गया है और रात के समय यहां से इसकी ढुलाई भी की जाती है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध भंडारण तथा परिवहन पर तुरंत रोक लगायें. थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने कहा कि एसएसपी के निर्देश का सख्ती से पालन किया जा रहा है. क्षेत्र से एक छटांक बालू की ढुलाई नहीं हो रही है.

लगातार छापामारी भी नहीं आया काम

चाकुलिया प्रखंड स्थित चंदनपुर और श्यामसुंदरपुर अवैध बालू के लिए कुख्यात रहा है. पिछले कई वर्षों से बालू माफिया की सक्रियता इस क्षेत्र में बढ़ी है. आये दिन सीओ एवं खनन विभाग द्वारा छापेमारी भी की जाती है. परंतु बालू माफियाओं की हनक कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. क्षेत्र के लोग दबी जुबान से बालू माफियाओं के कारनामों को लेकर चर्चा करते हैं. पिताजुड़ी क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन लोग बालू के अवैध धंधे में लिप्त हैं. इनके द्वारा जमशेदपुर तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बालू की सप्लाई की जाती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola