East Singhbhum News : आदिवासी समाज का कृषि से जुड़ा मुख्य पर्व है सोहराय : भरत सरदार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : आदिवासी समाज का कृषि से जुड़ा मुख्य पर्व है सोहराय : भरत सरदार

रसुनचोपा में गोरू खुंटाव का आयोजन, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन

पोटका.

पोटका की रसुनचोपा पंचायत में दिशोम सोहराय पंचायत कमेटी द्वारा बुधवार को 21वां दिशोम सोहराय पर्व बड़े उत्साह के साथ स्थानीय फुटबॉल मैदान में मनाया गया. कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार अनुपस्थित रहे. इस मौके पर उनके अनुज भरत सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. साथ ही युवा नेता महावीर मुर्मू विशिष्ट अतिथि रहे. भरत सरदार ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समुदाय की कृषि संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व है. इस दौरान बैलों को आराम देने, पूजा करने और उन्हें सम्मानित करने की परंपरा निभाई जाती है. खेतों में काम समाप्ति के बाद बैलों को खूंटा में बांधकर नचाया जाता है. इसे गोरू खूंटाव कहा जाता है. यह सदियों पुरानी परंपरा है. इसे संरक्षित रखना समुदाय का दायित्व है. कार्यक्रम में उत्तम बैल तथा उत्कृष्ट चुमावन को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. गुरुवार को “आदिम ओवार जारपा ऑपेरा, बारीपदा (ओडिशा)” समूह द्वारा संताली नाटक एड़े-एड़े गेञ बुझाव पेड़ा दादा, आमा: सिबिल रोड लांदा का मंचन किया जायेगा. मुखिया सिमती सरदार, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह सरदार, असीम मंडल, उत्पल मंडल, श्रुति हांसदा, लखींद्र हांसदा, जीतराई माझी, टीकाराम हांसदा तथा अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सलाहकार सुशील हांसदा (पारगाना), व्यवस्थापक मुचीराम माझी, विप्लव टुडू, अध्यक्ष शशोधर हांसदा (ग्राम प्रधान), सचिव फुदन हेब्रम, कोषाध्यक्ष जादूनाथ टुडू, उपाध्यक्ष सुखदेव हेंब्रम, माझीराज मार्डी, सह सचिव लाल मोहन हेंब्रम तथा सह कोषाध्यक्ष तुलसीदास सोरेन और सीताराम हांसदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola