East Singhbhum News : बच्चा चोरी की अफवाह में युवक को ग्रामीणों ने पीटा
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में भटक गया था पड़ोसी गांव का लड़का
विज्ञापन
चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत अंतर्गत बोरासोली गांव में बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे एक युवक की पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार ने उप-मुखिया के जरिए युवक को सुरक्षा प्रदान करायी. पुलिस टीम भेजकर उसे थाने लाया. जांच में पता चला कि युवक पड़ोसी गांव जुगीसोल (धालभूमगढ़) निवासी 22 वर्षीय अमित गोप है. वह शराब के नशे में रास्ता भटक कर बोरासोली पहुंच गया था. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि बच्चा चोरी की खबरें महज अफवाह हैं. किसी निर्दोष को निशाना न बनायें.
ड्रोन और नकाबपोशों से ग्रामीण भयभीत :
इधर, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरुण बारिक ने ग्रामीण इलाकों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि बंगाल सीमा से सटे गांवों में पिछले एक सप्ताह से रात के अंधेरे में नकाबपोश संदिग्धों और अज्ञात ड्रोन के देखे जाने से दहशत का माहौल है. जंगली हाथियों के आतंक के बीच इन अज्ञात गतिविधियों ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है.प्रशासन से जांच की मांग:
अरुण बारिक ने कहा कि ग्रामीण अब खुद रात में पहरेदारी करने को मजबूर हैं, लेकिन इस दिशा में पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इन अज्ञात गतिविधियों और ड्रोन उड़ने के दावों की उच्च स्तरीय जांच करे ताकि ग्रामीणों का भय दूर हो सके. साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन