डॉ आंबेडकर की जयंती पर आज एग्रिको से निकलेगी शोभायात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 8:56 PM

विज्ञापन

रविवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एग्रिको गोलचक्कर से साकची पुराना किताब दुकान तक शोभायात्रा निकाला जायेगा. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान वे बाबा साहेब के बताये व दिखाये राह पर चलकर चलने का संकल्प को दोहरायेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर रविवार को एग्रिको लाइट सिग्नल के पास से शोभायात्रा निकाली जायेगी. लाइट सिग्नल से निकलकर पहले दुसाध भवन गोलमुरी पहुंचेगी. यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद शोभायात्रा पुन: एग्रिको लाइट सिग्नल, भालुबासा, बाराद्वारी, साकची गोलचक्कर होते हुए पुरानी किताब दुकान के समीप आंबेडकर चौक पर एक जनसभा में तब्दील हो जायेगी. गोलमुरी में यह जानकारी डाॅ आंबेडकर एसटी-एससी माइनोरिटी समिति के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व महासचिव रवींद्र प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola