जामसोला चेकपोस्ट पर कार से 1.5 लाख रुपये जब्त

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 10 चेकपोस्ट बनाये गये हैं. इन जगहों पर 24 घंटे वाहनों की जांच चल रही है.
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 49 पर जामसोला चेकपोस्ट पर एसएसटी व पुलिस की टीम ने 5 की नवंबर रात एक कार से 1.5 लाख रुपये जब्त किये. मेदिनीपुर निवासी एसके उमर अली पैसे से संबंधित किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा सका. इसके कारण पुलिस ने पैसे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उक्त पैसे मेदिनीपुर से लेकर ओडिशा की ओर जा रहे थे. चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान डेढ़ लाख रुपये जब्त किए गये हैं. संबंधित व्यक्ति किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखा पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










