घाटशिला कॉलेज में मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग

Author Sidharth Anand|Edited by Avinash jha
Updated:
विज्ञापन

14जी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

घाटशिला कॉलेज में मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षाविदों और छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला कॉलेज में मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग पर मंगलवार को शिक्षाविदों, शोधार्थियों, समाजसेवियों और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के नाम कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में स्नातक स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. प्राचार्य डॉ चौधरी ने आश्वस्त किया कि आवेदन को कुलपति को अग्रसारित किया जायेगा. मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के व्याख्याता बिरसा पूर्ति, रांची विवि की शोधार्थी सुनीता तीदु, सत्यनारायण मुंडा, सेराफिना हेंब्रम, सिंगराई मुंडा, अभियंता बिनाधर सनडिल, समाजसेवी नीयरेंज हेरेंज, विमल मुंडा, पूर्व मुखिया देवानंद सिंह, मनसाराम मुंडा, समाजसेवी इंद्रजीत मुंडा, छात्र जयदेव मुंडा, संजय मुंडा, पोरेश मुंडा, मुंडारी शिक्षक विपिन मानकी, छात्र विश्वजीत मानकी, तापस मानकी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola