निर्माण के बाद ही सड़क की पिच उखड़ने लगी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
गालूडीह: नेशनल हाईवे पुतड़ू से सीताडांगा गांव के बजीरडांगा टोला तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद सड़क की पिच उखड़ने लगी है. इससे निर्माण कार्य
गालूडीह: नेशनल हाईवे पुतड़ू से सीताडांगा गांव के बजीरडांगा टोला तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद सड़क की पिच उखड़ने लगी है. इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गये हैं. सड़क पर जगह-जगह पिच उखड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि सड़क के बीच से पिच उखड़कर किनारों पर जमा हो गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण नई सड़क जल्द ही खराब होने लगी. लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण पर सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया. उन्होंने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










