East Singhbhum News : ठंड की दस्तक के साथ आलू की खेती शुरू, लाल 2400 व सादा 1000 क्विंटल

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Oct 2025 11:44 PM

विज्ञापन

गालूडीह. सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से किसान परेशान

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला के किसान इन दिनों आलू की खेती की तैयारी में जुटे हैं. ठंड के साथ किसानों ने खेतों की जोताई और मिट्टी की तैयारी का कार्य प्रारंभ किया, ताकि समय पर बीज रोपा जा सके. प्रखंड का कृषि प्रधान गांव बड़ाकुर्शी के किसान कालीचरण सिंह ने बताया कि खेत आलू की बुआई के लिए तैयार हैं. किसानों के अनुसार बाजार में लाल आलू के बिज 2400 प्रति क्विंटल, जबकि सादा आलू के बीज 1000 प्रति क्विंटल है. वहीं रबी फसल की तैयारी को लेकर खाद दुकानों में यूरिया और डीएपी की बिक्री में तेजी देखी जा रही है. किसानों ने खरीफ के बाद रबी की खेती में पूरी ताकत झोंक दी है. घाटशिला के कई गांवों में किसानों के अनुसार पटवन (सिंचाई) की समुचित व्यवस्था नहीं है. जिससे किसान परेशान हैं. किसानों ने बताया कि आलू की खेती के लिए ठंडा मौसम अनुकूल होता है और वर्तमान मौसम इसके लिए उपयुक्त है. आलू की बोआई के लिए उपयुक्त तापमान और मिट्टी की नमी जरूरी होती है. बताया कि बीज को अंकुरों के आधार पर काटकर बोआई के लिए तैयार किया जा रहा है. अंकुरित हिस्से को ऊपर रखने से फसल में बेहतर वृद्धि होती है और अंकुर जल्दी बाहर आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola